सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Avbp aggitation aganist collage

सभा के लिए अनुमति न देेने पर एबीवीपी भड़की

ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 06 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Avbp aggitation aganist collage
डिग्री कॉलेज सोलन की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की आमसभा को लेकर अनुमति न देने से बवाल खड़ा हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज सोलन की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की आमसभा को लेकर अनुमति न देने से बवाल खड़ा हो गया है। परिषद का आरोप है कि पहले कॉलेज हाल में आमसभा करने क ी अनुमति दी गई लेकिन बाद में ऐन वक्त पर इसे रद कर दिया गया। इससे भड़की एबीवीपी ने बुधवार को प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। एबीवीपी इकाई द्वारा बुधवार को कॉलेज परिसर में आमसभा के दौरान जेएनयू का सच विषय पर चर्चा की जानी थी।

Trending Videos


परिषद कार्यकर्ताओं के मुताबिक इसे लेकर सूचना पहले ही प्राचार्य को दी जा चुकी थी। लेकिन सभा से ठीक पहले कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व में दी गई अनुमति को रद कर दिया। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम ठाकुर ने प्राचार्य पर कांग्रेस के एजेंडे के तहत भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि इसे एबीवीपी सहन नहीं करेगी। इसके साथ ही प्राचार्या से आग्रह किया कि वे अपने इस भेदभावपूर्ण रवैये को बदलें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री प्रदीप शर्मा ने जेएनयू मामले के सच विषय पर विद्यार्थियों को कॉलेज में संबोधित किया। इस दौरान अर्चना, सुनील, अखिल, हनी, उषा, विधिता, अंजू, रीना, संदीप, सौरव, अंकुश, विरेन सहित लगभग 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभा की नहीं दी थी अनुमति : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य द्वारका धरेवला ने कहा कि एबीवीपी को आमसभा को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने कोई अनुमति नहीं दी थी। परिषद कार्यकर्ता झूठे आरोप लगा रहे हैं। कॉलेज परिसर में सभा करने की इजाजत नहीं दी जाए सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed