{"_id":"6a0c6360d8360c03820f3d88","slug":"youth-accused-of-making-and-sharing-obscene-video-mandi-news-c-399-dsl1017-471489-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवक पर अश्लील वीडियो बनाने और शेयर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवक पर अश्लील वीडियो बनाने और शेयर करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी की युवती ने सीसीटीएनएस के जरिये हमीरपुर के युवक के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
-आरोप- आरोपी की बहन ने अपने कार्यस्थल पर भी वीडियो अन्य लोगों को दिखाया
-कहा- पहले दर्ज दुष्कर्म मामले को वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहरे (हमीरपुर)। मंडी जिला की एक युवती ने हिमाचल पुलिस के अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) के माध्यम से हमीरपुर जिला के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया के जरिए उसके रिश्तेदारों के साथ साझा किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी की बहन ने भी अपने कार्यस्थल पर यह वीडियो कुछ लोगों को दिखाया। युवती का यह भी आरोप है कि उक्त वीडियो अन्य लोगों को भी दिखाया गया, जिससे उसे गंभीर मानसिक आघात पहुंचा है। इसके अलावा, युवती ने युवक पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से पहले दर्ज दुष्कर्म मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
Trending Videos