{"_id":"6a197347e6e398cffa0cdb97","slug":"thieves-stole-the-transformer-of-the-water-supply-scheme-in-nihari-mandi-news-c-90-1-mnd1021-198475-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निहरी में जलापूर्ति योजना का ट्रांसफार्मर ही उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निहरी में जलापूर्ति योजना का ट्रांसफार्मर ही उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार से पांच लाख रुपये का नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच
निहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पर संकट, लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की जलापूर्ति योजना को बड़ा झटका लगा है। गांव नेहरा में स्थापित योजना का ट्रांसफार्मर चोर उखाड़कर ले गए। ट्रांसफार्मर चोरी होने से न केवल विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, बल्कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी गहरा गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी निहरी के अंतर्गत आने वाले गांव नेहरा में एलडब्ल्यूएसएस जरल मराहड़ा स्टेज-2 योजना के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया था। शुक्रवार सुबह विभागीय कर्मचारी जब नियमित निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर गायब मिला। इसके बाद तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
यह ट्रांसफार्मर जल शक्ति विभाग की उस महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा था, जिसके माध्यम से क्षेत्र के कई गांवों तक पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों में भी चिंता है कि यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार इस घटना से लगभग चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति की चोरी न केवल विभागीय कार्यों को प्रभावित करती है, बल्कि आम जनता को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं पर भी सीधा असर डालती है।
विद्युत मंडल सुंदरनगर के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता मोहित टंडन ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस चौकी निहरी में दर्ज करा दी गई है। विभाग ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos