{"_id":"6a2174ad33a92dcaf306abf8","slug":"ruckus-erupts-over-death-of-staff-nurse-in-ambulance-service-funeral-held-under-police-protection-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199317-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एंबुलेंस सेवा में स्टाफ नर्स की मौत पर हंगामा, पुलिस पहरे में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एंबुलेंस सेवा में स्टाफ नर्स की मौत पर हंगामा, पुलिस पहरे में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
रठोहा गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों से बात करते डीएसपी दिनेश कुमार। फो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाई की शिकायत पर पति, सास और ननद गिरफ्तार
रठोहा गांव में दिनभर तनावपूर्ण रहा माहौल, प्रताड़ना के लगाए आरोप
घर में फंदे से लटका मिला था महिला का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रठोहा गांव में विवाहिता कुसमा देवी की मौत के बाद वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। मायका पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार ससुराल के घर के आंगन में करने की मांग करते हुए आरोपियों को मौके पर बुलाने की जिद पकड़ ली। स्थिति तनावपूर्ण होने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाने के बाद शव का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार कराया गया। इस बीच पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के भाई रविकांत निवासी मलोह सुंदरनगर की शिकायत पर पुलिस ने पति अमित कुमार, सास विद्या देवी और ननद निशा उर्फ शालू को गिरफ्तार किया है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो मायका पक्ष के लोग अंतिम संस्कार घर के आंगन में करने की मांग पर अड़ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
डीएसपी दिनेश कुमार ने परिजनों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बाद में सहमति बनने पर शव को मोक्षधाम ले जाया गया, जहां पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के भतीजे ने चिता को मुखाग्नि दी। मृतका के भाई ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बहन को पति, सास और ननद की ओर से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कुसमा देवी दाड़लाघाट में 108 एंबुलेंस सेवा में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार शाम को महिला का शव घर में फंदे स लटका मिला था।
विज्ञापन
उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos