सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Locks of three more shops broken in Jogindernagar, panic due to theft

Mandi News: जोगिंद्रनगर में चार और दुकानों के टूटे ताले, व्यापारियों में भय

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Locks of three more shops broken in Jogindernagar, panic due to theft
जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र के वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र में दो अन्य दुकानों के टूटे तालों को दिखाते
विज्ञापन
चोर गिरोह ने एक जनरल स्टोर, एक तृशा कंफेक्शनरी और दो गोदामों में आधी रात को की चोरी


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के पॉश इलाके में चोर गिरोह ने एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। ईसीएच अस्पताल के समीप वार्ड नंबर-3 के कॉलेज क्षेत्र में आधी रात के समय चोरों ने एक जनरल स्टोर, एक तृशा कंफेक्शनरी और दो गोदामों को निशाना बनाया।


पुलिस की प्रारंभिक जांच और पीड़ित कारोबारियों के बयानों के अनुसार, चोरों ने दुकानों से लगभग आठ से दस हजार रुपये की नकदी के साथ-साथ अन्य कीमती सामान भी चोरी कर लिया। इसके अलावा, रिहायशी मकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहने पर चोरों ने आसपास की दुकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार की आधी रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरठी गांव निवासी पवन कुमार, जो वार्ड-3 कॉलेज क्षेत्र में जनरल स्टोर चलाते हैं, ने बताया कि उनकी दुकान से नकदी सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। वहीं, स्थानीय निवासी विवेक चौहान ने बताया कि उनकी दुकान के ताले भी तोड़ दिए गए। गलू पंचायत के डीजे साउंड व्यवसायी रवि कुमार ने बताया कि उनके किराए के गोदाम में रखे साउंड सिस्टम को चुराने का प्रयास किया गया और शटर के ताले तोड़ दिए गए। जोगिंद्रनगर के वार्ड छह में एक अन्य दुकान तृशा कंफेक्शनरी में भी शातिरों ने ताले तोड़े हैं। दुकान मालिक नितेश ने बताया कि ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। चोरी किए गए सामान की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को शिकायत सौंप दी है। इससे पहले भी यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने जोगिंद्रनगर थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए और चोर गिरोह को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed