सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fight over old rivalry, FIR lodged against four

Mandi News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fight over old rivalry, FIR lodged against four
विज्ञापन
वाहन के शीशे तोड़ने और डंडों से हमला करने का आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बारल निवासी बिहारी लाल ने शिकायत में बताया कि 28 मई की रात वह अपने ताऊ के बेटे को लेने मंडप जा रहा था। रात करीब नौ बजे गयूंण के पास उसकी कार पर कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया और आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि संजय कुमार ने उसे वाहन से बाहर खींचकर डंडों से पीटा, जबकि राकू ने भी मारपीट की। बिहारी लाल के अनुसार बाद में पता चला कि संजय कुमार (निवासी लंगेहड़) और विनीत कुमार (निवासी बारल) के साथ-साथ ध्यान सिंह और भागीरथ भी इस घटना में शामिल थे। मारपीट में उसे चोटें आईं। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed