{"_id":"570d2e194f1c1b610a4a6b40","slug":"farmer-support-jewlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों की हड़ताल को किसानों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों की हड़ताल को किसानों का समर्थन
मंडी।
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। किसान बचाओ अभियान के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सेरी मंच पर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। एक फीसदी उत्पाद शुल्क की आड़ में इंस्पेक्टर राज और ग्राहकों पर भारी टैक्स के खिलाफ स्वर्णकार संघ की पिछले 42 दिनों से जारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल को किसान बचाओ अभियान ने समर्थन दिया है।
Trending Videos
अभियान के राष्ट्रीय संयोजक देशराज शर्मा, स्वर्णकार संघ के प्रदेश सचिव सर्वसुख पाल सिंह, जिला मंडी स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष आशुतोष पाल, सचिव गौरव चोपड़ा, संरक्षक भगवंत सिंह, जितेंद्र पुरी, लेख राज शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार एक फीसदी उत्पाद शुल्क की आड़ में इंस्पेक्टरी राज और एफडीआई का रास्ता खोलने का काम कर रही है। यह काला कानून स्वर्णकार, कामगार और भारतीय जन की प्राचीन विरासत विरोधी कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्टम को सरल बनाने का वादा करने वाली केंद्र सरकार की नजर देश के घरों और मंदिरों में सुरक्षित पड़े सोने पर है। देशराज शर्मा ने कहा कि स्वर्णकारों के साथ लाखों कामगारों और ग्राहकों की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि सरकार काला कानून वापस नहीं ले लेती। सत्याग्रह में अभियान प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा, भादर सिंह, इंदर सिंह, जीवा नंद, रमेश कुमार, नागिंदर पाल, गुलाब सिंह, पृथ्वी सिंह गुलेरिया आदि शामिल रहे।