सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Development block will be opened in Churag

चुराग में खोला जाएगा विकास खंड

Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Development block will be opened in Churag
करसोग में जनसभा को संबोधित करते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/करसोग। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करसोग के चुराग में आयोजित जनसभा में महोग और माहूंनाग में बागवानी विस्तार अधिकारी के कार्यालय को खोलने का एलान किया। कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय काहना को स्तरोन्नत किया जाएगा।
Trending Videos

उन्होंने चुराग में विकास खंड खोलने की भी घोषणा की। खील में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने खील में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का एक्सटेंशन काउंटर खोलने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान के लिए 10 लाख और सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के छह महिला मंडलों के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र के लिए 27 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना से क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को इन सभी परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed