सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Allegations of vehicle collision and stone pelting after election results, three women injured

Mandi News: चुनाव परिणाम के बाद वाहन टकराने और पथराव के आरोप, तीन महिलाएं चोटिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations of vehicle collision and stone pelting after election results, three women injured
विज्ञापन
उपप्रधान पद के प्रत्याशी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत लंगेहड़ में पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वाहन टकराने, पथराव और धक्का-मुक्की को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। घटना में तीन महिलाओं के घायल होने की सूचना है। उपप्रधान पद के प्रत्याशी संजय कुमार निवासी गियूण की शिकायत पर धर्मपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



शिकायतकर्ता संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पंचायत लंगेहड़ से उपप्रधान पद के उम्मीदवार थे। वीरवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा कर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान तीन वाहनों में सवार कुछ लोग मौके पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार आरोपियों के हाथों में दराट और हॉकी जैसे हथियार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने पहले सड़क किनारे खड़ी उनकी स्कूटी को वाहन से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद एक अन्य वाहन और कैंपर भी मौके पर पहुंच गए। शिकायतकर्ता के अनुसार इस दौरान पथराव किया गया, जिसमें तनीमा देवी के होंठ पर चोट लगी, जबकि गीता देवी और मीला देवी के पैरों में चोटें आईं।
विज्ञापन
Trending Videos


संजय कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी हुई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed