{"_id":"5705431d4f1c1bc867c8110f","slug":"job-intervew","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार कार्यालय कुल्लू में इंटरव्यू 8 और 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार कार्यालय कुल्लू में इंटरव्यू 8 और 11 को
कुल्लू
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
नौकरी का मौका
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। रोजगार कार्यालय कुल्लू में दो कंपनियां सेल्स एग्जीक्यूटिव और सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए साक्षात्कार लेने जा रही है। रोजगार कार्यालय में आठ और 11 अप्रैल को साक्षात्कार लिए जाएंगे। भारत बुकिंग हॉलीडेज मनाली में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद और सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड सरहिंद पंजाब में सिक्योरिटी गार्ड के पद भरे जाएंगे।
Trending Videos
भारत बुकिंग हॉलीडेज मनाली में आठ पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदक 12वीं पास होना चाहिए तथा उसे कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। चयनित युवाओं को 6500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड सरहिंद पंजाब में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 18 से 35 वर्ष तक के 10वीं पास युवा पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 8200-12000 मानदेय के अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त तिथियों को सुबह 10 बजे अपने प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि साक्षात्कार में पात्र उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। विभिन्न औपचारिकताओं के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, वे भी इन पदों के लिए पात्र हैं।