सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kajal and Rahul became the best athletes

काजल तथा राहुल बने बेस्ट एथलीट

Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kajal and Rahul became the best athletes
तकीपुर कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
कांगड़ा। राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य डॉ. वेद पटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय ने अल्प समय में ही छात्र हित में और उनके चौमुखी विकास के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विज्ञान की कक्षाओं का शुभारंभ जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए अवसर पैदा करेगा, वहीं नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर कार्तिक, द्वितीय स्थान राहुल और तृतीय स्थान पर कशिश रहे । लड़कियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर साक्षी, काजल और लीपाक्षी ने कब्जा किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान राहुल, द्वितीय स्थान रिजल और तृतीय स्थान पर अंकित ने कब्जा किया। वहीं, लड़कियों में साक्षी ने पहला, लीपाक्षी ने दूसरा और नैंसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में लड़कों में रिजु, राहुल एवं आशीष ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों में क्रमश: कल्पना, अंजलि एवं काजल विजेता रहीं । भाला फेंक प्रतियोगिता में लड़कों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: अंचल कुमार, अभिषेक और अनिल रहे। वहीं लड़कियों में कोमल, साक्षी और पायल विजेता रहीं। ऊंची कूद में लड़कों में क्रमश: आयुष, अंकुश और अभिषेक पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों में लीपाक्षी, काजल और प्रियंका राणा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में लड़कों में इशांत ने प्रथम, तुषार ने दूसरा और अंकुश ने तीसरा और लड़कियों में विशाखा ने पहला, कोमल ने दूसरा व अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में लड़कों में अंकुश ने पहला, अभिषेक ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों में पायल ने प्रथम, अंजलि ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लड़कियों में लीपाक्षी ने पहला, काजल ने दूसरा और अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों में आशीष ने पहला, अभिषेक ने दूसरा और लड़कियों में पहले स्थान पर अंकिता, दूसरे पर काजल और तीसरे स्थान पर पल्लवी रही। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेस्ट एथलीट राहुल और काजल को चुना गया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सोनी, डॉक्टर भगवान दास ,प्रोफेसर विजय शर्मा , डॉक्टर अश्विनी शर्मा, प्रोफेसर स्नेहा, प्रोफेसर लेखराज, प्रोफेसर सतपाल, जनक, मनीष एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed