सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths arrested with 13.9 grams of chitta near Bagchhal bridge

Bilaspur News: लंबे समय से फरार अपहरण, लूट और धोखाधड़ी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 13.9 grams of chitta near Bagchhal bridge
विज्ञापन
बरमाणा थाने में दर्ज मामले में अदालत ने 2014 में घोषित किया था उद्घोषित अपराधी
Trending Videos

मामला दर्ज होने के बाद 2009 से फरार चल रहा था आरोपी
पंजाब के राजपुरा में सुबह साढ़े पांच बजे दी गई दबिश


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपहरण, लूट और धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
जानकारी के अनुसार आरोपी बलजिंद्र सिंह (49) निवासी अंगद कॉलोनी, राजपुरा, जिला पटियाला (पंजाब) के खिलाफ थाना बरमाणा में वर्ष 2009 में अपहरण, लूट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच पूरी होने के बाद अदालत में चालान पेश कर दिया गया था, लेकिन आरोपी कभी भी सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुआ। कई बार सम्मन जारी होने के बावजूद उसके हाजिर न होने पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घुमारवीं की अदालत ने सितंबर 2014 में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एसआईयू को सौंपी गई। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन पंजाब के राजपुरा क्षेत्र में मिलने पर पुलिस ने वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, एचएचसी रवि कुमार, एचएचसी राकेश कुमार और आरक्षी मनीष कुमार शामिल रहे। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है। अदालत में पेश करने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed