सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Terror of thieves in Palthi-Daryana, three houses targeted

Bilaspur News: पलथी-दड़याणा में चोरों का आतंक, तीन घरों को बनाया निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Terror of thieves in Palthi-Daryana, three houses targeted
ग्राम पंचायत औहर के पलथी गांव में हुई चोरी की छानबीन करती पुलिस। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति को कमरे में बंद कर नकदी और गहने ले उड़े बदमाश

सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत औहर के अंतर्गत पलथीं और दड़याणा गांव में मंगलवार रात चोरों ने आतंक मचा दिया। नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार दड़याणा गांव निवासी बलिराम के घर में देर रात तीन नकाबपोश चोर मकान के पीछे लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। उस समय घर में बुजुर्ग दंपती मौजूद थे। चोरों ने पहले दोनों को कमरे में बंद कर दिया और फिर घर में रखी अलमारियों को खंगालना शुरू कर दिया। बदमाश अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने विजय कुमार पुत्र तुलसीराम के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोर खिड़की की ग्रिल निकालकर घर में दाखिल हुए और कमरों की अलमारियां तथा बेड बॉक्स खंगाल डाले। हालांकि परिवार द्वारा गहने पहले से ही बैंक लॉकर में रखने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। बावजूद इसके घर का सामान बिखरा मिलने से परिवार सहम गया। इसी दौरान बदमाशों ने सुरेश कुमार के घर में भी चोरी का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घर के भीतर आहट सुनकर परिजन जाग गए, जिसके बाद चोर मौके से भाग निकले। लोगों के जागने से बड़ी वारदात टल गई। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह संगठित तरीके से चोरी की वारदात सामने आई है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। उधर, चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीन युवक हाथों में लोहे की रॉड लिए और चेहरे पर नकाब बांधे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

पूर्व प्रधान के घर भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी पंजगाईं ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुशील शर्मा के घर में इसी तरह की वारदात सामने आई थी। उस समय शातिरों ने घर में सो रहे लोगों को कमरे के अंदर बंद कर दरवाजे के बाहर पत्थर रख दिया था और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos


उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। लगातार एक ही तरीके से हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अब पलथी पंचायत में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed