सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire in acc cement plant

Bilaspur News: एसीसी बरमाणा की कन्वेयर बेल्ट में आग, लाखों का नुकसान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
fire in acc cement plant
विज्ञापन
अज्ञात शरारती तत्व की ओर से आग लगाने की आशंका
Trending Videos

पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थाना बरमाणा के तहत एसीसी बरमाणा के खनन क्षेत्र से प्लांट तक जाने वाली कन्वेयर बेल्ट प्रणाली के डाउन हिल में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से कन्वेयर बेल्ट, मशीनरी और अन्य उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस थाना बरमाणा में दी शिकायत में अडानी सीमेंट के एचआर विभाग में कार्यरत दया नंद निवासी रौरी, तहसील अर्की ने बताया कि सुबह कन्वेयर बेल्ट सिस्टम के डाउन हिल क्षेत्र में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने किसी अज्ञात शरारती तत्व की ओर से आग लगाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बरमाणा पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अज्ञात शरारती तत्व की ओर से आग लगाने की आंशका जताई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed