{"_id":"6329e64cbc773943a605ddc9","slug":"police-will-attach-property-of-fugitive-accused-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: भगोड़े आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस, न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाईयों की संपत्ति अटैच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: भगोड़े आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस, न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाईयों की संपत्ति अटैच
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार
भगोड़े आरोपियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाईयों की संपत्ति अटैच कर ली गई है। दो अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की न्यायालय से अनुमति मिली है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में आपराधिक वारदात कर भाग जाने वाले अपराधियों की धरपकड़ को अब खाकी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। भगोड़े आरोपियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस ने दो सगे भाईयों की संपत्ति को अटैच कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है। इसके लिए न्यायालय से अनुमति मिल गई है। एसपी ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को भगोड़े अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos
संगीन अपराधों को अंजाम देकर आरोपी भूमिगत हो जाते हैं। पुलिस भी भगोड़े आरोपियों का लगातार पीछा नहीं कर पाती है। ऐसे में दूसरे जिलों व प्रदेश में जाकर अपराधी चोरी-छिपे शरण ले लेते हैं। अब पुलिस ने भगोड़े आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही अधिकारियों को भगोड़े आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की है। इनमें से दो सगे भाईयों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है जबकि अन्य दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश न्यायालय से प्राप्त कर लिए गए हैं।
इनकी संपत्ति की गई अटैच
मोहाना थाना क्षेत्र के गांव चिटाना के रहने वाले जिले सिंह और देवेंद्र सिंह काफी समय से भगोड़े थे। पुलिस को उनकी भादंसं की धारा 376 और 307 में तलाश थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहे थे। इसके चलते पुलिस ने दोनों भाइयों की 13 कनाल 13 मरला संपत्ति अटैच कर ली। वहीं अचल संपत्ति के रूप में एक बाइक भी अटैच कर ली गई। संपत्ति अटैच होने पर दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दो अन्य की संपत्ति कुर्क करने की है तैयारी
अब पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की है। ये दोनों बरोदा थाना क्षेत्र में हुए आपराधिक वारदातों में वांछित हैं। इसके लिए धारा-83 के नोटिस न्यायालय से प्राप्त कर लिए गए हैं। इनमें बरोदा के गांव बुटाना के रहने वाले कृष्ण को पुलिस वर्ष 2003 से तलाश कर रही है। वह हत्या के मामले में वांछित है। अब पुलिस ने न्यायालय से आदेश प्राप्त कर लिए हैं। उसकी 3.50 एकड़ जमीन कुर्क की जानी है। वहीं गांव बरोदा का रहने वाला प्रवीण कुमार जमीन की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। पुलिस उसको वर्ष 2019 से तलाश कर रही है। उसके पकड़ में नहीं आने पर संपत्ति कुर्क करने का निर्णय लिया है। उसकी 3.50 एकड़ संपत्ति कुर्क की जानी है।
भगौड़े आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अपराधियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। वारदात कर भाग जाने वालों पर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। -हिमांशु गर्ग, एसपी, सोनीपत।