सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Excise department raid in Sonipat seized 1200 cases of illegally stored liquor

Haryana: आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा, सोनीपत में अवैध शराब की खेप पकड़ी, 1200 पेटियां बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के सोनीपत में अवैध शराब की बड़ी खेप मिली है। आबकारी विभाग की टीम ने रेड कर 1200 पेटी बरामद की है। जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Excise department raid in Sonipat seized 1200 cases of illegally stored liquor
आबकारी विभाग की टीम ने की रेड। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

सोनीपत के गांव फतेहपुर स्थित एल-2 गोदाम में शराब के अवैध रूप से भंडारण की जानकारी पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा डालकर 1200 पेटी देशी शराब जब्त की है। करनाल आबकारी विभाग की टीम ने सोनीपत आबकारी विभाग के सहयोग से कार्रवाई की है। मामले में कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को आयुक्त को लिखा गया है।

Trending Videos


जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि करनाल की टीम को सूचना मिली थी कि गांव फतेहपुर स्थित एल-2 गोदाम पर शराब को अवैध रूप से रखा गया है। गोदाम अशोक कुमार के नाम पर है। जिस पर आबकारी एवं कराधान अधिकारी करनाल नीरज कुमारी के नेतृत्व में टीम ने वीरवार देर रात छापा डाला। टीम को सूचना मिली थी कि शराब झज्जर स्थित डिस्टलरी से बहादुरगढ़ के लिए जारी परमिट पर रवाना की गई थी, लेकिन इसे नियमों के विपरीत सोनीपत के फतेहपुर स्थित गोदाम में उतार दिया गया। अवैध रूप से शराब को जिले में लाए जाने की पुख्ता सूचना के आधार पर ही आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता लगा कि एल-2 गोदाम में शराब का भंडारण नियमानुसार नहीं किया जा रहा है और इसे आगे अवैध रूप से आपूर्ति किए जताने का अंदेशा है। जांच के दौरान गोदाम से देशी शराब की करीब 1200 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने पूरी शराब को जब्त कर सील कर दिया है। मामले की कागजी कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट आबकारी आयुक्त पंचकूला को भेजी जाएगी। जहां से आगे जुर्माने और कानूनी कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अवैध आपूर्ति नेटवर्क की गहन जांच
आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस शराब के अवैध भंडारण में कितने लोग शामिल हैं। शराब की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी और क्या इससे पहले भी इसी तरह की गतिविधियां की गई थीं। संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। आगे भी अन्य गोदाम पर छापा डालकर जांच जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed