सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deepti has carved a new identity in the bakery business, earning 40,000 per month.

Rohtak News: बेकरी व्यवसाय से दीप्ति ने बनाई नई पहचान, हर माह कमा रहीं 40 हजार रुपये

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Deepti has carved a new identity in the bakery business, earning 40,000 per month.
40-दी​प्ति भारद्वाज - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्वरोजगार आत्मनिर्भरता का एक मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। गांव चुलियाणा की दीप्ति भारद्वाज इसकी एक प्रेरणात्मक मिसाल हैं। दीप्ति अपने बेकरी व्यवसाय से हर माह करीब 40 हजार रुपये की आय प्राप्त कर रही हैं।

वह आसपास की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने घर से शुरू किए गए छोटे से कारोबार को पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले केक, कुकीज, पेस्ट्री और अन्य बेकरी उत्पादों की मांग आसपास के गांवों तक पहुंच चुकी है। आज दीप्ति का कारोबार गांव की सीमाओं से निकलकर आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। उनका मानना है कि यदि महिलाओं को सही प्रशिक्षण और परिवार का सहयोग मिले तो वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण से मिला आत्मविश्वास, घर से शुरू किया कारोबार

दीप्ति बताती हैं कि वर्ष 2023 में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित सात दिवसीय बेकरी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद उनके जीवन में नया मोड़ आया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बेकरी उत्पाद तैयार करने की तकनीक, गुणवत्ता और विपणन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने घर से ही बेकरी उत्पाद तैयार करने का काम शुरू किया। शुरुआत में ऑर्डर सीमित थे लेकिन गुणवत्ता और स्वाद के कारण ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती गई। इस दौरान उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पूरा सहयोग दिया जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed