{"_id":"6986dc5e2c6b0f5f430e4ac8","slug":"sumit-alias-chhota-from-who-obtained-a-passport-using-a-fake-address-in-haridwar-has-fled-abroad-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: हरिद्वार के फर्जी पत्ते पर पासपोर्ट बनवा विदेश भागा सुमित उर्फ छोटा; गैंगस्टर बने चुनौती, पुलिस नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: हरिद्वार के फर्जी पत्ते पर पासपोर्ट बनवा विदेश भागा सुमित उर्फ छोटा; गैंगस्टर बने चुनौती, पुलिस नाकाम
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर अब रेलवे रोड के एक आभूषण व्यापारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की। हालांकि सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार किसी तरह की सूचना से इंकार कर रहे हैं।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कुख्यात गैंगस्टर पर लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। महम का कुख्यात गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया हरिद्वार के फर्जी पते पर विदेश भाग गया है। जबकि रोहित गोदारा ने अब रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
Trending Videos
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई सतीश कादियान ने महम थाने में शिकायत दी है कि सुमित उर्फ छोटा सैमाण गांव का रहने वाला है। साथ ही आपराधिक मामलों में वांछित है। सूचना मिली है कि वह हरिद्वार के गांव पाडली गुज्जर निवासी सुमित के पत्ते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया है। सुमित उर्फ छोटा ने मिलीभगत करके पासपोर्ट बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी का चचेरा भाई है सुमित उर्फ छोटा
पुलिस जांच में पता चला है कि सुमित उर्फ छोटा के खिलाफ 19 आपरधिक मामले दर्ज हैं। वह भिवानी जेल में बंद गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी का चचेरा भाई है। करीब एक साल पहले जमानत पर हिसार जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
रेलवे रोड के व्यापारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
उधर, राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर अब रेलवे रोड के एक आभूषण व्यापारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की। हालांकि सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार किसी तरह की सूचना से इंकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आभूषण व्यापारी को तीन फरवरी रोहित गोदारा गैंग के नाम से कॉल आई है। कॉल में पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। 10 दिन पहले नए बस स्टैंड के नजदीक कपड़ा व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी भी मांगी गई थी।