सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डेढ़ किमी दूर कुएं से महिलाएं-बच्चे ढो रहे पानी

डेढ़ किमी दूर कुएं से महिलाएं-बच्चे ढो रहे पानी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ किमी दूर कुएं से महिलाएं-बच्चे ढो रहे पानी
विज्ञापन
रोहतक। जाम लगाकर उग्र प्रदर्शन करने वाले रैनकपुरावासियों को तहसीलदार व पब्लिक हेल्थ अधिकारियों ने जल्द पानी सप्लाई का आश्वासन दिया। पर बुधवार को 48 घंटे गुजरने के बाद भी घरों में पानी नहीं आया। मेयर ने टैंकरों से सप्लाई का वादा भी किया था पर वह भी पूरा नहीं हुआ। 250 घरों की महिलाएं-बच्चे डेढ़ किलोमीटर दूर कुएं से पानी ढोने को मजबूर हैं। पानी न आने से आक्रोशित लोगों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में समस्या का निदान नहीं हुआ तो सड़क पर उतर प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos


लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है सड़क पर
पानी न मिलने की वजह से लोगों में काफी आक्रोश है, जो कभी भी सड़क पर फूट सकता है। लोगों का कहना है सालों से उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। अब फैसला हो चुका है कि यदि एक सप्ताह में समस्या का निदान नहीं हुआ तो सड़क कड़ा विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैनकपुरा का भूजल पीने योग्य नहीं
शहर की तुलना में रैनकपुरा करीब 12 फुट की ऊंचाई पर है। इस वजह से पाइप लाइन का पानी नहीं पहुंचता। कई घरों में सबमर्सिबल पंप लगवाए गए पर पानी किसी योग्य नहीं निकला। भूजल न सिर्फ कड़वा है बल्कि स्नान करने पर शरीर में खुजली आदि की दिक्कत हो जाती है।

मेयर के आदेश को भी हवा में उड़ाया
मेयर मनमोहन गोयल ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से कहा था कि जब तक नलों से पानी नहीं आता है तब तक टैंकरों से सप्लाई की जाए। मगर मेयर के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया है। एक्सईएन भानु प्रकाश का कहना है कि डिमांड आने पर ही पानी के टैंकर भिजवाए जाते हैं। जब मांग ही नहीं आई तो कैसे पानी की सप्लाई टैंकर से करवा दी जाए।

बोले लोग
फैसला लिया गया है कि यदि पानी की समस्या का निदान एक सप्ताह में नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
-बलवंत सिंह

पानी की मांग को लेकर लोग काफी आजिज आ चुके हैं। अब स्थिति लोगों की सहन शक्ति से बाहर होती जा रही है। महिलाएं पानी ढोते-ढोते परेशान हैं।
-महेंद्र सिंह

पानी की समस्या का निदान न होने पर वह वोट नहीं डालेंगे। इसको लेकर वह इलाके के लोगों से बात करेंगे ताकि और भी लोग साथ आएं।
-सुनील हुड्डा
-------
नगर निगम लगाएगा वाल्व तो पहुंचेगा पानी
एक्सईएन भानु प्रकाश का कहना है कि पाइप लाइन नगर निगम ने बिछाई है। चूंकि रैनकपुरा ऊंचाई पर है, इसलिए पानी टॉप पर जाने के बाद दूसरी तरफ चला जाता है। इसकी जानकारी देते हुए नगर निगम को वॉल्व लगाने के लिए कहा है। वॉल्व लगने के बाद कुछ समस्या का निदान हो जाएगा। संभव है कि एक-दो दिन में नगर निगम वॉल्व लगवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed