सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   200 trees and 80 poles toppled by storm; power supply and traffic disrupted.

Rohtak News: आंधी से 200 पेड़ व 80 खंभे धराशायी, बिजली आपूर्ति व यातायात बाधित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
200 trees and 80 poles toppled by storm; power supply and traffic disrupted.
01-रोहतक के बस स्टैंड दिल्ली रोड पर तेज आंधी के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से प्रभावित यातायात व्य
विज्ञापन

रोहतक। जिले में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे चली तेज आंधी ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार रोक दी। तेज रफ्तार से आई हवाओं ने करीब 80 खंभे और 200 से अधिक पेड़ धराशायी कर दिए जिससे शहर की बिजली और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
जिले में सोमवार को आंधी के कारण मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। सोनीपत रोड व दिल्ली रोड सहित मुख्य मार्गों से पर गिरे खंभे व पेड़ हटाए जा चुके हैं लेकिन स्थानीय मार्गों पर देर रात तक भी मलबा व गिरे हुए पेड़ नहीं हटाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से खेतों और नहरों के पास से टूटे खंभे नहीं उठाए जा सके जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी देर रात तक ठप रही। तेज आंधी से महम में सबसे ज्यादा नुकसान का अनुमान है। वन विभाग के अनुसार, जिले में 200 से अधिक पेड़ गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन

ग्रामीण के अनुसार, बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना है। बिजली निगम, नगर निगम व वन विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी रहीं। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि के प्राथमिकता के आधार पर बिजली बहाल कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्था पटरी पर आने में सुबह तक का समय सकता है। हालांकि, लोगों को दूसरे फीडर से बिजली जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई।
------
ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में दो घंटे रही बत्ती गुल
तेजी आंधी कारण कारण ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र की बिजली लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम के अनुसार, तेज हवाओं के चलते सुरक्षा कारणों से फीडरों को बंद किया गया। तेज आंधी के दौरान बिजली सुविधा केंद्र पर 700 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं जबकि 24 घंटे के अंदर 1500 से अधिक शिकायतें आईं। सेक्टर-1 व 2, खरावड़, खेड़ी साध, गांधी कैंप, उपमंडल दो के क्षेत्र में समस्या अधिक रही। ग्रामीण क्षेत्र सोनीपत रोड, चमारिया रोड, महम ब्लॉक में कई मार्ग प्रभावित रहे।
------
वर्जन
मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को दो घंटे के अंदर हटा दिया गया। खेतों और ग्रामीण क्षेत्र में कर्मचारियों ने देर शाम तक काम किया जबकि शेष कार्य मंगलवार को किया जाएगा।
- सुभाष कुमार, रेंज अधिकारी, वन विभाग
------
सांपला में 10 खंभे टूटे, चार गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
सांपला। कस्बे के गांवों में सोमवार को आई आंधी से 10 खंभे टूटे गए जिससे चार गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर को आसमान में काली घटा छाई और तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली पर खंभे टूटने से परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ जोगिंदर सिंह मोर ने बताया कि रोहद में दो, गांधरा में चार और इस्माईला के पास भी चार पोल टूट गए। मौसम साफ होने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोबारा लाइन चालू करने में लग गई। संवाद
----------
37.6 डिग्री सेल्सियस रहा दिन का तापमान
रोहतक। जिले में सोमवार को करीब डेढ़ बजे आई तेज आंधी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के लगभग बराबर ही है। वायु गुणवत्ता सूचकांंक 125 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है। संवाद

01-रोहतक के बस स्टैंड दिल्ली रोड पर तेज आंधी के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से प्रभावित यातायात व्य

01-रोहतक के बस स्टैंड दिल्ली रोड पर तेज आंधी के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से प्रभावित यातायात व्य

01-रोहतक के बस स्टैंड दिल्ली रोड पर तेज आंधी के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से प्रभावित यातायात व्य

01-रोहतक के बस स्टैंड दिल्ली रोड पर तेज आंधी के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से प्रभावित यातायात व्य

01-रोहतक के बस स्टैंड दिल्ली रोड पर तेज आंधी के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से प्रभावित यातायात व्य

01-रोहतक के बस स्टैंड दिल्ली रोड पर तेज आंधी के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से प्रभावित यातायात व्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed