{"_id":"6112c39e8ebc3e798c40f8d1","slug":"175-in-athletics-and-80-in-handball-showed-their-strength-rewari-news-rtk620584686","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में 175 और हैंडबॉल में 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स में 175 और हैंडबॉल में 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी।
- फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से मंगलवार को विभिन्न खेलों के लिए लेकर ट्रायल हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य स्टेडियम में एथलेटिक्स, खो-खो, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक्स, बास्केटबाल, हैंडबाल, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, साइकिलिंग व हॉकी खेलों के ट्रायल हुए। मुख्य स्टेडियम में दस खेलों के ट्रायल हुए जिनमें से 2 खेलों तीरंदाजी व साइकिलिंग में किसी खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया।
बता दें कि 27 से 29 अगस्त तक खेल इंडिया यूथ की तर्ज पर विभिन्न खेलों को लेकर राज्य स्तरीय खेलों के लिए राव तुलाराम स्टेडियम में ट्रायल हुए। इन खेलों में 18 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विभिन्न खेलों में 13 अगस्त तक अपने प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित स्थानों पर जमा करा सकते हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 18 वर्षीय खिलाड़ी जिनका जन्म 1 जनवरी 2003 के बाद हुआ हो, वे हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता की प्रति व एक पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी रहेगा।
ट्रायल वाले खेल भाग लेने वाले लड़के लड़कियां
एथलेटिक्स 175 50
खो-खो 50 25
बैडमिंटन 15 04
जिम्नास्टिक्स 11 18
बास्केट बाल 26 21
हैंडबाल 60 20
टेबल टेनिस 17 14
तीरंदाजी 00 00
साइकिलिंग 00 00
हॉकी देर शाम तक लंबित
विजेताओं को मिलेंगे ये पुरस्कार
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों और टीम को पांच हजार रुपये, उपविजेता को तीन हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
आज इन खेलों के होंगे ट्रायल:
खेल तारीख स्थान
फुटबॉल 11 अगस्त राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
जूडो 11 अगस्त राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
कबड्डी 11 अगस्त राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
लानटेनिस 11 अगस्त राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
शूटिंग 11 अगस्त रावतुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
वॉलीबाल 11 अगस्त रावतुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
इस संबंध में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी इस बात ध्यान जरूर रखें कि निर्धारित समय अनुसार अपने प्रमाणपत्र लेकर दिए गए स्थानों पर ट्रायल दे सकते हैं। एथलीट के बचे हुए इवेंट की ट्रायल 11 को लिए जाएंगे।
Trending Videos