सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Racket Involving the Killing of Unborn Daughters Was Operating at a Couple's Clinic in Panipat

Panipat: दंपती क्लीनिक में चल रहा था कोख में बेटियों के कत्ल का धंधा, टीम को देख दोनों भागे, मशीन और दवा सील

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 26 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

डिकॉय को गर्भपात करने के लिए बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। टीम इशारा मिलते ही मौके पर पहुंची। यहां गर्भपात की मशीन, औजारों से भरा बैग और कुछ दवा मिली। टीम ने मौके से रीना मलिक और उनके पति सोनू को पकड़ लिया।

Racket Involving the Killing of Unborn Daughters Was Operating at a Couple's Clinic in Panipat
जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली हाली की धरती पानीपत के सेक्टर-25 में दंपति कोख में बेटियों का कत्ल करने का धंधा कर रहा था। पीएनडीटी टीम ने सोमवार देर करीब 11 बजे सेक्टर-25 के कृष्ण गार्डन गली-25 में अर्जुन मेडिकेयर स्टोर की तीसरी मंजिल पर धंधे का पर्दाफाश किया। दंपति टीम को चकमा देकर भाग गए। टीम ने गर्भपात की मशीन, दवा और औजार जब्त कर लिए हैं। चांदनीबाग थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।  

Trending Videos


पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुंडू ने बताया कि सेक्टर-25 कृष्णा गार्डन की गली नंबर-25 स्थित मेडिकेयर स्टोर पर गर्भपात करने की सूचना मिली थी। उन्होंने पांच हजार रुपये में एक डिकॉय तैयार किया। डिकॉय ने आगे संपर्क किया तो उनको रीना मलिक नाम की महिला मिली। रीना मलिक ने उनको सोमवार शाम सात बजे का समय दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक तैयारी के साथ डिकॉय के साथ पहुंची। रीना मलिक रात करीब साढ़े आठ बजे डिकॉय को गर्भपात कराने के लिए स्टोर की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिकॉय को गर्भपात करने के लिए बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। टीम इशारा मिलते ही मौके पर पहुंची। यहां गर्भपात की मशीन, औजारों से भरा बैग और कुछ दवा मिली। टीम ने मौके से रीना मलिक और उनके पति सोनू को पकड़ लिया। टीम मशीन व दवा को सील करने के साथ रिकॉर्ड तैयार करने लगी। इसी समय रीना मलिक और सोनू टीम को चकमा देकर भाग गए। टीम ने दोनों को पकड़ने के लिए कुछ दूर पीछा भी किया। वे टीम को हाथ नहीं लगे। टीम में पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुंडू के साथ दूसरे पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अभयनंदन वत्स, डॉ. ज्योति व डॉ. विशाल कौशिक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed