सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The audience danced on the whole world or danced.

नाचण मैं दोष भला के या नाचै दुनिया सारी रे पर झूमे श्रोता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
The audience danced on the whole world or danced.
रामलीला भवन में श्री सनातन धर्म शिव मंदिर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती राजब?
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में आयोजित रागनी कार्यक्रम में लोक, रागनी गायिका टीवी कलाकार राजबाला ने जब स्वरलहरियां छेड़ीं तो पूरा पंडाल झूमने पर विवश हो गया। रागनी के बोल थे-नाचण मैं दोष भला के या नाचै दुनिया सारी रे। राजबाला को सुनने के लिए बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं की भी खासी संख्या दिखी।
Trending Videos

राजबाला को सुनने के लिए समय से पहले ही यहां भारी भीड़ जुट गई। बुजुर्ग भी काफी संख्या में पहुंचे थे लेकिन युवाओं की संख्या भी कम नहीं रही। जब राजबाला ने अपने नृत्य के साथ रागनी शुरू की तो लोग झूमने लगे। पुरस्कारों की भी बरसात होने लगी। रागनी में राजा हरिश्चंद्र के किस्से को बयां किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कै होग्या कौण कसौण कुंवर फूल तोड़न आया, खाली दोगड़ ठाकै आई थी कुएं की पनहारी रागनी गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। किलोई के दिनेश ने राजा भरतहरि और विक्रम के कि स्से की रागनी मेरी अंखा ते दूर चल्या जा, मैंने जहर दिखाई दे सै, मेरी मां का जाया भाई कौना गैर दिखाई दे सै गाई तो पलवल के पवन डागर ने आज का बौल्या याद राखये। वैशाली ने हरियाणवीं डांस पर सभी का मनमोह लिया। मंदिर सभा की ओर से सदस्यों ने राजबाला एंड पार्टी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक पालाराम पहलवान को उनके पुराने दोस्तों ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। मंदिर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने बताया कि एक मार्च को रामलीला भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर गौरव गर्ग, गोपीनाथ शर्मा, बृजभूषण गौतम, कुलदीप शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, पवन बंसल, जिले सिंह, राधेश्याम गोयल, श्याम कुमार शर्मा, संजय गुप्ता, कृष्णलाल बंसल, रमेश जिंदल व चंद्रप्रकाश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed