सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Eight year old boy kidnapped in Jhajjar

Haryana: झज्जर में आठ साल के बच्चे का अपहरण, स्कॉर्पियो कार में आए थे आरोपी; सामने आया सीसीटीवी फुटेज

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के झज्जर में एक आठ साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो कार में आरोपी बच्चे को उठा ले गए जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

Eight year old boy kidnapped in Jhajjar
झज्जर में आठ साल के बच्चे का अपहरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव बरानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव से निजी स्कूल संचालक के बेटे का अपहरण गाड़ी सवार लोगों ने कर लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बरानी गांव के चौक से 8 वर्षीय मासूम हुनरजीत पुत्र अमरजीत फौगाट को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अगवा कर लिया गया।
Trending Videos


सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बच्चे को सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार में जबरन बैठाकर ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक सफेद रंग की कार संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे रही है। हालांकि फुटेज में स्पष्ट रूप से आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने इसे जांच का महत्वपूर्ण आधार माना है। परिजनों द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लगाई नाकाबंदी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस द्वारा संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि वाहन की दिशा और आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। 

सदमे में परिवार

इस घटना के बाद हुनरजीत के परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। गांव के लोग भी परिवार के समर्थन में खड़े हैं और बच्चे की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी संदिग्ध वाहन या व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed