{"_id":"699de9f83e064ff2590f08b2","slug":"hbse-exam-starts-today-at-118-centres-hisar-news-c-21-hsr1020-818376-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 118 केंद्रों पर एचबीएसई की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 118 केंद्रों पर एचबीएसई की परीक्षा आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। जिले में कुल 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 10वीं कक्षा में 22,757 परीक्षार्थी, जबकि 12वीं कक्षा में 20,533 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। विद्यार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
कड़ी सुरक्षा और निगरानी
सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर का नियंत्रित क्षेत्र रहेगा और इस दायरे में अनावश्यक भीड़ जुटाने पर रोक होगी। पुलिस बल तैनात रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षाओं को नकलमुक्त बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग की विशेष निरीक्षण टीमें औचक दौरे करेंगी। केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच अनिवार्य रूप से की जाए।
विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई प्रतिबंधित सामग्री के साथ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और प्रिंटिंग दुकानों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
Trending Videos