सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dabwali demands railway overbridge

डबवाली मांगे आरओबी

डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
dabwali demands railway overbridge
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर रेलवे पुल निर्माण संघर्ष समिति ने वार्ड स्तर पर संघर्ष छेड़ दिया है। वार्ड नंबर एक में सभा कर लोगों ने बढ़-चढ़कर महाप्रदर्शन में शामिल होने का संकल्प लिया।
Trending Videos



रेलवे पुल निर्माण संघर्ष समिति ने आरओबी को लेकर दो जनवरी को डबवाली के रामलीला मैदान में महाप्रदर्शन का ऐलान किया है। महाप्रदर्शन को लेकर समिति सदस्यों ने अभियान को वार्ड स्तर पर ला खड़ा किया है। पहली नुक्कड़ सभा वार्ड नंबर एक में की गई। संघर्ष समिति सदस्यों ने कहा कि डबवाली में ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू किया जाना डबवाली की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे बहकावे और आश्वासनों में लोग तंग आ चुके हैं। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवाकर ही लोगों को यह विश्वास दिलाया जा सकता है कि डबवाली में आरओबी बनने में अब कोई अड़चन नहीं है। समिति सदस्यों के अनुसार कोई कुछ भी कहे लेकिन संघर्ष समिति के सदस्य ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने तक चैन से नहीं बैठेंगे।


इस मौके पर वार्ड निवासी सत्यादेवी, मंजू, प्रीति, वीरेंद्रजीत कौर, कंचन, संतोष रानी, गगन गर्ग, कौशल्या देवी, जसबीर कौर, मनजीत कौर, सिमरन कौर, सुनीता रानी ने भी रेलवे फाटक बंद रहने के कारण विशेष रूप से महिलाओं को हो रही परेशानी के बारे में बताया।


समिति सदस्य देव कुमार शर्मा, राजीव वढ़ेरा, रामलाल बागड़ी, सोमनाथ गर्ग, बहादुर सिंह कूका, नरेश प्रेमी, सुरेंद्र कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रामशरण चावला, सतनाम सिंह, सुरेंद्र भाटी, कृष्ण जिंदल, ओम प्रकाश, बाल कृष्ण शर्मा, सुखदेव सिंह गरचा, रोशन लाल सचदेवा, विनोद मोंगा, निरंजन दास सेठी, सतनाम सिंह, मदन लाल बाबा, मितेश गोयल, खुशप्रीत, राहुल जिंदल और प्रिंस गर्ग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed