{"_id":"61896386ac5d3203c66f75cc","slug":"four-months-later-corona-infected-elderly-woman-died-in-the-district-second-dose-was-not-applied-fatehabad-news-hsr6163701123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने बाद जिले में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत, नहीं लगवाई थी दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने बाद जिले में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत, नहीं लगवाई थी दूसरी डोज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण ने जिले में एक बार फिर से दस्तक दे दी है। चार महीने के बाद जाखल निवासी 88 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। 2 जुलाई के बाद जिले में कोरोना संक्रमण से यह पहली मौत है। बुजुर्ग महिला की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक महिला ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी, जबकि दूसरी डोज नहीं लगवाई गई थी।
मामले के अनुसार जाखल निवासी महिला को रविवार रात को सांस लेने में दिक्कत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया था। सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही मौत हो गई। कोरोना सैंपल लेने पर रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव मिली थी। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 17834 केस आ चुके हैं। 30 सितंबर को जिला कोरोना मुक्त हो गया था, इसके बाद जिले में एक्टिव केस नहीं मिला। लेकिन अब कोरोना संक्रमित केस मिलने के साथ-साथ मरीज की मौत भी हो गई है। इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे।
---------
जिले में ये रही है कोरोना संक्रमण की स्थिति :
कोरोना सैंपल लिए गए 327299
संक्रमित मिले 17834
स्वस्थ हुए 17349
कोरोना संक्रमित की हुई मौत 484
37 फीसदी को ही लगी है वैक्सीन की दूसरी डोज :
जिले में कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने को लेकर लोग गंभीर नहीं है। जिले में अभी तक मात्र 37 फीसदी लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। जिले की जनसंख्या 10 लाख 53 हजार 765 है। इसमें 7 लाख 37 हजार 635 लोगों का टीकाकरण होना है, लेकिन अभी तक 5 लाख 54 हजार 466 लोगों ने पहली डोज लगवाई है जबकि 2 लाख 2 हजार 772 लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
----------
सोमवार को जिले में ये हुआ टीकाकरण :
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 456
45 से 59 साल 923
18 से 44 साल 2973
--------
जिले में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी और उसे दाखिल किया गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई, जांच में महिला पॉजिटिव मिली थी। लोगों से अपील है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज जरूर लगवा लें।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
Trending Videos