{"_id":"6a194027fd38d1e2480b6aae","slug":"woman-murdered-in-rohtak-husband-strangles-wife-with-help-of-mistress-body-found-on-floor-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में महिला की हत्या: पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर गला घोंटा, फर्श पर मिला शव; मुंह व पेट पर चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में महिला की हत्या: पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर गला घोंटा, फर्श पर मिला शव; मुंह व पेट पर चोट के निशान
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 29 May 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
आरोप है कि वीरवार शाम को गोविंदा अपनी प्रेमिका के साथ घर पर आया। रात को झगड़ा होने पर चिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर में पड़ा मिला। घर में आरोपी के अलावा बच्चे व दूसरी महिला भी नहीं मिली।
मृतका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रोहतक की नेहरू कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही महिला चिंकी उर्फ सिमरन (35) उसके पति गोविंदा ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। चिंकी की मां कमलेश देवी का आरोप है कि आरोपी चिंकी की बेटी व बेटे को भी साथ ले गए। सिटी पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
Trending Videos
जींद के निडाना गांव निवासी कमलेश ने बताया कि करीब 10 साल पहले बेटी चिंकी की शादी जींद के जुलाना निवासी गोविंदा के साथ की थी। चिंकी की छह साल की बेटी व चार साल का बेटा है। करीब एक माह पहले गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक महिला संग पोस्ट डाली। जब चिंकी को इस बात का पता चला तो उसने विरोध किया। इसके चलते परिवार में तनाव चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि वीरवार शाम को गोविंदा अपनी प्रेमिका के साथ घर पर आया। रात को झगड़ा होने पर चिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर में पड़ा मिला। घर में आरोपी के अलावा बच्चे व दूसरी महिला भी नहीं मिली। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई सत्यदेव ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी वारदात से पर्दा उठ सकेगा।