सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश के टुकड़े न होते : विज

पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश के टुकड़े न होते : विज

Updated Fri, 10 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश के टुकड़े न होते : विज
विज्ञापन
पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश के टुकड़े न होते : विज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अकसर अपने विवादित और तीखे बयानों से सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। विज ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की बात का नैतिक समर्थन हुए कहा कि नेहरू के बजाय यदि किसी और या फिर सरदार पटेल को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाता तो न देश के टुकड़े होते और न ही पाकिस्तान और कश्मीर जैसी समस्या का जन्म होता।
विज ने कहा कि नेहरू खानदान के सामने महात्मा गांधी भी बोलते नहीं थे। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने एक कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू के प्रति महात्मा गांधी के झुकाव और भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर बयान दिया था जिसमें दलाईलामा ने कहा था कि यदि नेहरू के बजाय जिन्ना को भारत का प्रधानमंत्री बनाया जाता तो शायद भारत और पाकिस्तान का विभाजन न होता। दलाईलामा के इस बयान पर विज जिन्ना को तत्कालीन भारत का प्रधानमंत्री बनाए जाने की बात पर सहमत तो नहीं नजर आए, परंतु नेहरू और गांधी की भूमिका पर सवालिया निशान जरूर खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed