सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The consignment was being smuggled under bamboo pieces in a truck going from Assam to Lucknow.

Gorakhpur News: म्यांमार से तस्करी कर लाई गई 45 लाख की विदेशी सिगरेट पकड़ी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The consignment was being smuggled under bamboo pieces in a truck going from Assam to Lucknow.
विज्ञापन
गोरखपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। असम से लखनऊ की ओर जा रहे एक ट्रक को रोककर जांच की गई, जिसमें म्यांमार से तस्करी कर लाई जा रही सिगरेट छिपाई गई थी। बरामद खेप की बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।

डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिये विदेशी सिगरेट लखनऊ ले जाई जा रही है। इसके बाद टीम ने कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर निगरानी बढ़ा दी। शनिवार सुबह जांच के दौरान एक ट्रक को रोका गया, जिसमें 9.42 क्विंटल बांस के टुकड़े लदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में चालक के केबिन के पीछे वेल्डिंग कर बनाया गया एक गुप्त कक्ष मिला, जिसमें विदेशी ब्रांड की एस्से लाइट्स सुपर स्लिम सिगरेट के 30 गत्ते छिपाए गए थे। इसमें करीब तीन लाख सिगरेट स्टिक बरामद हुईं।
विज्ञापन
Trending Videos

डीआरआई ने पूरी खेप को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा-110 तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
डीआरआई के अनुसार, पिछले आठ महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कुल 15 लाख 32 हजार विदेशी सिगरेट स्टिक बरामद की जा चुकी हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2.32 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed