सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accident occurred while bathing in Tikaria Siwan of Sahajanwan.

Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबने से युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred while bathing in Tikaria Siwan of Sahajanwan.
विज्ञापन
- सहजनवां के टिकरिया सीवान में नहाते समय हुआ हादसा
Trending Videos


सहजनवां। सहजनवां थाना क्षेत्र में सोमवार को राप्ती नदी में नहाते समय संदीप गौंड (22) की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
केशोकुरहा गांव निवासी संदीप गौंड गीडा सेक्टर-23 स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। सोमवार दोपहर बाद वह अपने कुछ दोस्तों के साथ टिकरिया सीवान स्थित राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते समय संदीप गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ गए दोस्त घबराकर नदी से बाहर निकल गए। इसी दौरान सब्जी बेचने वाला एक युवक किसी काम से नदी किनारे पहुंचा था। उसने संदीप को डूबते देखा तो बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और काफी कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाल लिया। बाहर निकालने के समय संदीप की सांस चल रही थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पोखरे में मिला लापता युवक का शव
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के टेल्हनापार निवासी विनय चौधरी (36) का शव सोमवार को गांव के पोखरे में मिला। वह रविवार शाम से घर से लापता था। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और पत्नी बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह परेशान रहने लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed