सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Monday, the maximum temperature was recorded at 40.6 degrees Celsius and the minimum at 27.4 degrees Celsius.

Gorakhpur News: 28 से बारिश का बन रहा माहौल, गिरेगा पारा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
On Monday, the maximum temperature was recorded at 40.6 degrees Celsius and the minimum at 27.4 degrees Celsius.
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकती है। बारिश को लेकर माहौल बनने लगा है। संभावना है कि 28 से 31 मई तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री तक की कमी का अनुमान है।
Trending Videos

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 28 से 31 मई तक गोरखपुर जनपद और आसपास के क्षेत्र में बारिश के आसार हैं। 28, 29 और 30 मई को गोरखपुर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह आसमान में बादल छाने लगे थे। घने बादलों के कारण लोग बारिश की उम्मीद भी कर रहे थे लेकिन बादल निकल गए। तापमान में रविवार की तुलना में मामूली कमी दर्ज की गई। तापमान अधिकतम 40.6 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed