सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot

सराफा व्यवसायी पर जानलेवा हमला, बाइक-जेवर लूट ले गए बदमाश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
loot
बांसी नदी के दमकला पुल के निकट बदमाशों के हमले में घायल सर्राफा व्यवसायी संतोष वर्मा। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी पर जानलेवा हमला, बाइक-जेवर लूट ले गए बदमाश
Trending Videos

- गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, दुकान बंद कर घर जाते समय वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही (कुशीनगर)। दुकान बंद कर घर जाते समय बुधवार रात कस्बे के आभूषण व्यवसायी पर बदमाशों ने रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश नई बाइक, नकदी और आभूषण लूट ले गए। घटना बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दमकला पुल के पास हुई। गंभीर हालत में व्यवसायी को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने रात करीब सवा दस बजे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
बरवापट्टी थाना क्षेत्र के खानगी गांव के निवासी संतोष वर्मा पुत्र केदार वर्मा (32) सेवरही कस्बे की सब्जी मंडी में आभूषण की दुकान संचालित करते हैं। वह बुधवार की रात तकरीबन आठ बजे अपनी दुकान बंदकर घर जा रहे थे। अभी वह बांसी नदी के दमकला पुल से आगे अपने गांव की ओर बढ़े ही थे कि सड़क के किनारे पहले से खड़े बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पीछे से सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। इसके बाद संतोष सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बदमाश उनके पास रखे आभूषण, नकदी और नई बाइक लूटकर भाग गए। चीख सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। उनकी हालत देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सेवरही थाने की पुलिस थोड़ी देर में पहुंच गई। वहीं आरोप है कि बरवापट्टी पुलिस एक घंटे बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक महेश्वरम कृष्णन ने बताया कि व्यवसायी के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने की वजह से खून तेजी से निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां से भी देर रात सवा दस बजे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। व्यवसायी के बार बार बेहोश होने के कारण लूटे गए आभूषण और नकदी की जानकारी नहीं मिल पा रही है। उधर, इस वारदात के बाद से व्यापारियों में गहरी नाराजगी है।
सेवरही कस्बा के चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा का कहना है कि पुलिस घटना के बाद से बिहार बार्डर के इलाके में दबिश दे रही है। सेवरही थाने के एसओ दिनेश कुमार मिश्र का कहना है कि सेवरही और बरवापट्टी थाने की पुलिस वारदात के बाद से सक्त्रिस्य हो गई है। दोनों थाने की पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्र में बांसी नदी के किनारे बदमाशों की धर-पकड़ करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed