सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Insulator on Asuran got punctured, tree falling on the wire also caused problems.

Gorakhpur News: बारिश से कई जगह टूटे तार, दरगहिया में ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से 13 घंटे आपूर्ति रही बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Insulator on Asuran got punctured, tree falling on the wire also caused problems.
विज्ञापन
- असुरन पर इंसुलेटर हुआ पंक्चर, तार पर पेड़ गिरने से भी हुई परेशानी
Trending Videos


- शुक्रवार सुबह लगभग सभी क्षेत्रों में हुए छोटे-छोटे फाल्ट, लोगों की बढ़ी परेशानी



गोरखपुर। बारिश से शुक्रवार सुबह शहर के कई जगहों पर बिजली फाल्ट से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहद्दीपुर उपकेंद्र, बक्शीपुर, शाहपुर, राप्तीनगर, शास्त्री चौक उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों में सुबह चार बजे से परेशानी रही। अलग-अलग समय पर क्षेत्रों में लगभग पांच से छह घंटे में बिजली बहाल हुई। दरगहिया में 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 200 घरों के लोग 13 घंटे तक बिजली पानी को तरसते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे मोहद्दीपुर उपकेंद्र के दरगहिया में बिजली के तार पर पेड़ की डाली गिर गई। इससे ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। 200 घरों के लोगों की बिजली गुल हो गई। वहीं पूरे दिन कर्मचारियों ने इसे बनाने की कोशिश की बाद में शाम को सात बजे के आसपास दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली बहाल हुई। वहीं शाहपुर में पीएसी फीडर के तार पर टहनी गिर जाने से इंसुलेटर पंक्चर हो गया, जिसे सुबह 9:30 बजे ठीक किया गया। पत्रकारपुरम में ट्रांसफॉर्मर तक जाने वाला तार टूट गया जिसे बनाने में सुबह के नौ बज गए। साथ ही बक्शीपुर उपकेंद्र के तिवारीपुर में सुबह पांच बजे 11 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई जिससे सुबह 10 तक बिजली बाधित रही। इसके साथ ही निजामपुर में इंसुलेटर पंक्चर होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई जो पूर्वांह्न 11 बजे बहाल हुई। इसके साथ ही यहां सुबह छह बजे 33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण एक घंटे पूरा उपकेंद्र ही बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शास्त्री चौक उपकेंद्र के टेलीफोन कॉलोनी में 11 केवीए का तार सुबह साढ़े चार बजे टूट गया। जिसे बनाने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। यह सुबह छह बजे ठीक हुआ। इसके साथ ही तार पर पेड़ की डाल गिर जाने से विश्वविद्यालय फीडर सुबह पांच बजे से दो घंटे बंद रहा। वहीं अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि सुबह बारिश के कारण लगभग हर क्षेत्रों में दिक्कत हुई थी। टीम को लगाकर हर जगह फाल्ट ठीक कर समय से आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed