{"_id":"6a14b731fa02943f99054023","slug":"finance-committee-approves-fee-structure-for-self-financed-courses-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1332898-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : बीए का छह और बीएससी का शुल्क 15 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : बीए का छह और बीएससी का शुल्क 15 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की शुल्क संरचना को मंजूरी दी गई। शुल्क संरचना सत्र 2026-27 से ही प्रभावी होगी। इसके तहत बीए की स्ववित्तपोषित सीटों का शुल्क छह हजार और बीएससी का 15 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगा।
डीडीयू प्रशासन ने सत्र 2026-27 से बीए, बीएससी, एमए, एमएसी और एमकॉम के स्ववित्तपोषित माध्यम से भी संचालन का निर्णय लिया था। इसके लिए स्ववित्तपोषित माध्यम में 20 से 30 फीसदी तक सीटें बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। इनके शुल्क निर्धारण के लिए समिति गठित की गई थी। समिति ने अपनी संस्तुतियां डीडीयू प्रशासन को सौंपी थी।
संस्तुतियों को वित्त समिति की बैठक में रखा गया। विचार-विमर्श के बाद वित्त समिति ने शुल्क संरचना को मंजूरी दे दी। निर्णय के अनुसार, बीए का शुल्क प्रति सेमेस्टर छह हजार, बीएससी का 15 हजार, एमए और एमकॉम का 10-10 हजार, एमएससी का 20 हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय और परीक्षा शुल्क अलग से लगेगा।
विज्ञापन
बीए एलएलबी व एमएससी कृषि का बढ़ा शुल्क
वित्त समिति ने पहले से संचालित दो सेल्फ फाइनेंस कोर्स के शुल्क वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। इसके तहत बीए एलएलबी का शुल्क प्रति सेमेस्टर 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह एमएससी का शुल्क 22 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर किया गया है।
नए स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों का यह होगा शुल्क
बीसीए एआई एंड एमएल और एमएससी फॉरेंसिक साइंस के लिए 25-25 हजार, बीटेक एआई एंड डेटा साइंस के लिए 50 हजार, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस के लिए 15 हजार प्रति सेमेस्टर शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, पीजी डिप्लोमा इन ऑर्कियोलॉजी एवं म्यूजियोलॉजी, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन व सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिकेटिव इंग्लिश के लिए 10-10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क तय किया गया है।
बीएएसी के नए ग्रुप के लिए भी शुल्क तय
बीएससी बायो ग्रुप (बायोटेक्नोलॉजी सहित नया सेक्शन) और बीएससी मैथ ग्रुप (कंप्यूटर साइंस सहित नया सेक्शन) के लिए शुल्क 18-18 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर तय हुआ है। बीएससी मैथ्स ग्रुप (फिजिक्स, मैथे एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए 15 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क तय हुआ है।
बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक, कौशलपरक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नए पाठ्यक्रमों एवं स्ववित्तपोषित मोड में सीट विस्तार से अधिकाधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे।

Trending Videos