{"_id":"60dee4158ebc3ec7f066ad73","slug":"suspicious-man-dead-body-found-in-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप, सिर में मिले गंभीर चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप, सिर में मिले गंभीर चोट के निशान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा में शुक्रवार की सुबह पुलिस को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सोनबरसा फुटहवा इनार के सरैया बाइसी नाला के पास से शव को बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं।
Trending Videos
लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया होगा। जबकि पुलिस इस मामले क महज दुर्घटना मान रही है।
बताया जा रहा है कि सोनबरसा फुटहवा इनार के सरैया बाइसी नाला के पास शुक्रवार सुबह शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो कुछ दूरी पर पुलिस को एक जोड़ी चप्पल और प्लास्टिक की ग्लास मिली। जबकि मृतक की जेब से मात्र 30 रुपये नगद के अलावा अन्य कुछ नहीं मिला। जबकि उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस का मानना है कि वह शराब पीकर नशे में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि आसपास के ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि किसी अन्य जगह पर उसकी हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। ताकि उसकी पहचान न हो सकें।
इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि मामला दुर्घटना का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।