{"_id":"616d0d2f53f73248ba41e7e6","slug":"businessman-son-shot-by-miscreants-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: दुकान से लौट रहे व्यवसायी पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: दुकान से लौट रहे व्यवसायी पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, लखनऊ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
घायल युवक खुद ही बाइक चलाकर दुकान पर पहुंचा और अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर किया। वहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के प्रसिद्ध दुकान स्वाद गृह के मालिक के बेटे शुभम मद्धेशिया को बदमाशों ने रविवार की रात में गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शुभम खुद ही घायलावस्था में अपने दुकान पर पहुंचा और अन्य कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शहर के कैलाशपुरी निवासी शैलेंद्र मद्धेशिया का बेटा शुभम मद्धेशिया (20) रविवार की रात में करीब 11:00 बजे अपने तीन कर्मचारियों के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने शुभम को गोली मार दिया, जिसमें बाइक सवार तीनों लड़खड़ा कर गिर गए।
इस दौरान शुभम ने हिम्मत दिखाते हुए खुद बाइक चलाते हुए अपनी दुकान चूड़ी हारी गली पहुंचा वहां पर मौजूद अन्य स्टाफ को घटना की जानकारी दी और जिला अस्पताल ले जाने को कहा। घायल अवस्था में पहुंचे शुभम को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां से उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos