{"_id":"62b2a820b31a1a5b0f1acb1d","slug":"19-new-corona-patients-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: गोरखपुर में मिले 19 नए कोरोना मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: गोरखपुर में मिले 19 नए कोरोना मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 59
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jun 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चार माह बाद जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 19 मरीज मिले। इनमें एक बच्चा व एक किशोर भी शामिल है। वहीं, सात लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
Trending Videos
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी को 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद संख्या लगातार कम होती गई। लेकिन, अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को मिले संक्रमितों में पिपरौली का 10 साल का एक बच्चा व बेतियाहाता में 16 साल का किशोर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुंड में एक ही परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66,951 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,016 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
7,440 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 121 बूथों पर 7,440 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
