{"_id":"279314f8-45d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bipasha-basu-is-scared-of-sleeping-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपाशा बसु को अकेले सोने में डर लगता है ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिपाशा बसु को अकेले सोने में डर लगता है
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Dec 2012 09:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिपाशा बसु को सचमुच अकेले सोने से डर लगता है, ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनकी दोस्त ने बताया। दरअसल, यूटीवी स्टार्स में आने वाला 'लिव माइ लाइफ 2' बिपाशा अपनी प्रशंसक को खुश करने आने वाली है। इससे पहले उनकी 20 वर्षीय प्रशंसक प्रियंका को बिपाशा के दोस्तों से मिलवाया गया।
Trending Videos
इतना ही नहीं प्रियंका के दिन की शुरूआत बिपाशा बसु के फिटनेस ट्रेनर के साथ जिम सेशन से हुई और इसके बाद प्रियंका को बिपाशा के करीबी दोस्तों के साथ डिनर करने और लास्ट में बिपाशा के साथ मुलाकात करने का अवसर मिला। बिपाशा के करीबी दोस्तों और सहयोगियों के साथ मुलाकात के दौरान ही प्रियंका के सामने बिपाशा के कई रहस्यों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान ये भी पता चला कि बिपाशा को हॉरर फिल्में देखने और अकेले सोने में काफी डर लगता है। वह हमेशा किसी के साथ सोने की कोशिश करती हैं। यहां तक कि शूटिंग के दौरान वह अपनी हेयर स्टाइलिस्ट के साथ सोती हैं।
अंत में जब बिपाशा प्रियंका से मिली, तो उन्होंने प्रियंका को अपनी फिटनेस डीवीडी तोहफे में दी, जो अभी तक रिलीज नहीं की गई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका के साथ डांस भी किया। इधर बिपाशा से मिलकर प्रियंका बेहद रोमांचित हुईं।
यदि आप भी बिपाशा की फैन प्रियंका से मुलाकात करना चाहते हैं तो आप 'लिव माइ लाइफ 2' के इस एपीसोड को यूटीवी स्टार्स पर 16 दिसंबर शाम 7 बजे देख सकते हैं। बिपाशा और प्रियंका की मस्ती के आप बिपाशा के कई राज भी जान जाएंगे।