अब परिवार के साथ बैठकर नहीं देख पाएंगे सोनम को
अनिल कपूर की बेटी सोनम की इमेज अभी तक ऐसी घरेलू लड़की थी जिसकी फिल्म आप परिवार के साथ बैठ कर देख सकते हैं। लेकिन जल्द ही यह इमेज बदलने वाली है।
ज्यादा नहीं, सिर्फ थोड़ा इंतजार करना होगा और आप इस कपूर कन्या को बिकनी पहन कर दूसरी हीरोइनों की तरह सेक्सी दिखने की दौड़ में पाएंगे। असल में सोनम को पहले लग रहा था कि पिता का प्रभाव उनके काम आएगा। दर्शक उन्हें सिर आंखों पर बैठा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उनके बराबर कैरियर शुरू करने वाली दीपिका पादुकोण आज कहां हैं, यह सोनम खूब अच्छे से समझती हैं। फिर जिस तेजी से नई लड़कियां आ रही हैं और एक्सपोज भी कर रही हैं, उसे देखते हुए सोनम की समझ में आ गया है कि अगर वह इस रास्ते पर आगे नहीं बढ़ेंगी तो बहुत पीछे छूट जाएंगी। 2007 में ‘सांवरिया’ जैसी फ्लॉप फिल्म से कैरियर शुरू करने वाली सोनम पिछले छह सालों में बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने लायक चेहरा नहीं बन सकी हैं।
दीपिका-कैट की नकल की कोशिश?
पिछले साल जरूर उनकी दो फिल्में पसंद की गईं, लेकिन उनमें सोनम का योगदान ज्यादा नहीं था। ऐसे में जानकारों का कहना है कि सोनम के लिए रणनीति बदलना मजबूरी है। यही कारण है कि उन्होंने अभी तक ‘ना... ना...’ कहने के बावजूद पर्दे पर बिकनी पहनने का फैसला किया है।
सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड की हर हीरोइन को बिकनी पहनाने के तथाकथित अभियान में जुटे यशराज फिल्म्स की ‘बेवकूफियां’ में सोनम टू-पीस बिकनी में नजर आएंगी। फिल्म में ‘विक्की डोनर’ वाले आयुष्मान खुराना सोमन के हीरो हैं। ‘बेवकूफियां’ में सोनम मायरा सहगल नाम की युवती की भूमिका निभा रही हैं।
ऋषि कपूर फिल्म सोनम के पिता बने हैं, जो आयुष्मान से उनके प्यार के खिलाफ हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे नूपुर अस्थाना डायरेक्ट कर रही हैं। जिन्होंने इससे पहले ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ जैसी सुपरफ्लॉप फिल्म बनाई थी।
फीगर अनुमति दे रहा है क्या?
बताया जाता है कि पहले सोनम बिकनी पहनने के लिए तैयार नहीं थीं, मगर यशराज ने अपनी हर हीरोइन की तरह उन्हें भी मना लिया। सोनम का कहना था कि उनकी बॉडी बिकनी पहनने के लायक नहीं है। उनकी स्किन भी आकर्षक नहीं है। उल्लेखनीय है कि खुद सोनम बता चुकी हैं कि वह टीन-एज तक बहुत मोटी थीं और हीरोइन बनने के लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की। तब जाकर पर्दे पर आने योग्य बन सकीं।
बिकनी पहनने के फैसले के बाद सोनम में अपने पर्सनल ट्रेनर और डाइटिशियन की देख-रेख में नए सिरे से खुद को तैयार किया और अपनी बॉडी को बिकनी के योग्य बनाया।
क्या पापा ने दे दी है अनुमति
सूत्रों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि सोनम पर्सनल लाइफ में बकनी नहीं पहनतीं, उन्हें केवल पर्दे पर बिकनी पहनने की झिझक है। जो फिल्म ‘बेवकूफियां’ में दूर हो गई है। यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज होने जा रही है। वैसे इससे पहले कुछ पत्रिकाओं के लिए सोनम सेक्सी फोटोशूट करा चुकी हैं।
खैर, जब एक बार जब सोनम की झिझक टूट गई तो उन्होंने एक और अहम फैसला किया है। पता चला है कि अपनी होम प्रोडक्श फिल्म ‘खूबसूरत’ में भी वह बिकनी पहने हुए नजर आएंगी। अब देखना होगा कि सोनम के इस कदम का उनकी बॉक्स ऑफिस वेल्यू पर क्या असर पड़ेगा! क्या वह वाकई बिकनी पहन कर अपने दर्शकों की संख्या को बढ़ा पाएंगी?