{"_id":"5501d51e-b648-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ranveer-singh-to-play-kareena-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी नहीं करीना के भाई बनेंगे रणवीर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेमी नहीं करीना के भाई बनेंगे रणवीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 06 May 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह की बड़ी इच्छा थी कि किसी फिल्म में करीना कपूर के साथ उन्हें काम करने का मौका मिले और वे उनकी हीरोइन बनें। बेचारे रणवीर की करीना के साथ काम करने की इच्छा तो पूरी हो रही है, लेकिन उन्हें हीरो की जगह उनका भाई बनाया जा रहा है।
Trending Videos
चूंकि यह फिल्म एक बड़े बैनर की है, इसलिए वे इस रोल को करने से मना भी नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में जोया अख्तर ने अपनी आगामी महत्वाकांक्षी फिल्म के लिए रणवीर को याद किया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ और करीना कपूर की शीर्ष भूमिकाओं वाली इस फिल्म में उन्हें लगा कि जरूर उनकी जोड़ी दोनों हीरोइनों में से किसी एक के साथ होगी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उन्हें करीना कपूर के भाई का किरदार सौंपा जा रहा है, तो उनका चेहरा देखने लायक था।
हालांकि रणवीर का किरदार फिल्म में काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन रोल तो उन्हें हीरोइन के भाई का ही दिया जा रहा है। इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला में उनके अपोजिट करीना को लेने की बात चली थी। तब भी रणवीर का दिल बल्लियों उछला था।
लेकिन बाद में करीना की जगह दीपिका पादुकोण को उनकी हीरोइन बनाया गया। वैसे, रणवीर सिंह वाला यह किरदार पहले रणबीर कपूर को सौंपा जा रहा था।
चूंकि रणबीर और करीना रियल लाइफ में भी भाई बहन ही हैं, इसलिए किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन किन्हीं कारणों से रणबीर यह फिल्म नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उनकी जगह रणवीर सिंह को याद किया गया है।
कमेंट
कमेंट X