{"_id":"8ba3fca8-49cb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"race-to-top-hot-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां लगी है हॉट दिखने की 'रेस'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यहां लगी है हॉट दिखने की 'रेस'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Dec 2012 04:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी को रिलीज हो रही अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'रेस 2' में दर्शकों को कई एक्शन दृश्य के साथ तीन-तीन नायिकाएं देखने को मिलेंगी। यह नायिकाएं दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल और जैकलीन फर्नाडींज हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के जो भी ट्रेलर टीवी और इंटरनेट पर जारी हुए हैं उसमें यह बात साफ नहीं हो रही है कि कौन सी नायिका किसी हीरो के अपोजिट है। इस बात का भी सीक्रेट बनाकर रखा गया है।
Trending Videos
हर नायिका, फिल्म के हर नायक से फ्लर्ट करती दिख रही है। फिल्म के नायक जॉन अब्राहम, सैफ अली खान और अनिल कपूर हैं। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि फिल्म की यह तीनों ही नायिकाएं एक-दूसरे से बोल्ड दिखने की होड़ करती हुई दिख रही हैं। यह पटकथा की डिमांड है या फिर आपस की प्रतिस्पर्धा यह बात तो बाद में पता चलेगी फिलहाल दर्शक यह महसूस कर रहे हैं कि इस फिल्म में उन्हें खूब एक्सपोजर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबको महत्व देने के लिए इस फिल्म में हर नायिका के साथ कोई न कोई गाना शूट किया गया है। इस फिल्म की मुख्य नायिका तो दीपिका पादुकोन ही होंगी पर बाकी नायिकाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले दिनों यह खबर सुनने में आई थी कि 'रेस 2' में दीपिका और सैफ अली खान के बीच शूट किए गए हॉट दृश्यों से उनकी पत्नी करीना असहज महसूस कर रही हैं।