सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now salman and ajay are more closer

चटरःपटर- गहरी होती जा रही है सलमान और अजय की दोस्ती

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 17 Dec 2012 03:54 PM IST
विज्ञापन
now salman and ajay are more closer
विज्ञापन

नई नई दोस्ती पर हर किसी की नजरें लगी रहती हैं। इधर सलमान खान और अजय देवगन की दोस्ती परवान चढ़ी हुई है और लोग इस दोस्ती पर निगाह लगाए हुए हैं। इस दोस्ती की वजह से ही सलमान ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में न केवल अतिथि भूमिका स्वीकार की, बल्कि इसकी रिलीज के वक्त वह अज्जू का साथ देने के लिए खुलकर सामने आ गए थे। इसके लिए उन्होंने शाहरुख से भी पंगा ले लिया।

Trending Videos


उनकी गहरी दोस्ती का नजारा दो दिन पहले दोबारा देखने को मिला। सलमान महबूब स्टूडियो में 'दबंग 2' के बारे में मीडिया से बात कर रहे थे कि अचानक अजय उनसे मिलने पहुंच गए। अजय को अपने सेट पर आया देख सलमान खान ने अपना इंटरव्यू जल्द निपटा दिया और गप्पें मारने के मूड में आ गए। सलमान और अजय सैंचविच खाते हुए बातें कर रहे थे। इसी बीच वहीं पर निर्माता वासु भगनानी और साजिद खान भी पहुंच गए। इसके बाद तो स्टूडियो में एक अलग ही माहौल नजर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल महबूब स्टूडियो के एक अन्य फ्लोर पर अजय अपनी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उनकी शूटिंग खत्म हुई, उन्होंने घर जाने की जगह सलमान वाले फ्लोर पर जाने का निर्णय ले लिया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों अजय, साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहे हैं। इसका निर्माण वासु भगनानी कर रहे हैं। यह अभिनेता जितेंद्र की इसी नाम की सुपर हिट फिल्म की रीमेक है। अब लोगों की निगाह इस बात पर लगी है कि यह दोनों के बीच यह दोस्ती कब तक कायम रहती है। कहीं यह दोस्ती मौसमी तो नहीं।

कौन है बिप्स का इतना बड़ा फैन
किसी भी महीने की सात तारीख आती नहीं है कि बिपाशा बसु का घर लिली की खुशबू से महकने लगता है। ऐसा क्यों होता है यह जानना बड़ा दिलचस्प है। उनका एक बहुत बड़ा फैन हर महीने की सात तारीख को न केवल उन्हें लिली के फूलों का गुलदस्ता भेजता है, बल्कि साथ में महंगी चॉकलेट भी गिफ्ट देता है। सात जनवरी को बिप्स का जन्मदिन पड़ता है, लेकिन उनके फैन के लिए तो जैसे हर महीने की सात तारीख बहुत ज्यादा महत्व रखती है। यही वजह है कि इस तारीख को यह फैन कभी नहीं भूलता। यहां तक कि जब वे शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर होती हैं, तब भी उनके घर पर गुलदस्ता और चॉकलेट पहुंच जाते हैं। खुद बिप्स ने स्वीकार किया है कि यह उनका सबसे बड़ा फैन है। आश्चर्य की बात यह है कि यह आदमी उनकी पसंद और नापसंद को भलीभांति जानता है। लेकिन यह फैन कभी भी अपनी पहचान का खुलासा नहीं करता है।

शाहरुख़ और आमिर के नक्शेकदम पर रनबीर
 फ्यूचर सुपरस्टार के ख़िताब से नवाज़े जा चुके रनबीर कपूर के हावभाव देखकर लगता है कि वह अभी से ही इस टैग को लेकर ज़रूरत से ज्यादा सीरियस लेने लगे हैं। तभी तो रनबीर ने हाल ही में निर्माता निर्देशकों को यह बात साफ़ कर दी है की वह किसी फिल्म से तभी जुड़ेंगे अगर उन्हें फिल्म के प्रॉफिट में 70 प्रतिशत का हिस्सा मिलेगा। अब तक शाहरुख़ खान और आमिर ही ऐसे स्टार हैं जिन्हें फिल्म के प्रॉफिट से 70 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता था। अब उनके नक्शेकदम पर चलते हुए रनबीर भी प्रॉफिट में अपना हिस्सा चाहते हैं। रनबीर की पिछली रिलीज़ फिल्मों पर नज़र डाले तो 'रॉकस्टार' और 'बर्फी' दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद सफलता के झंडे गाड़े जिसके बाद से ही रणबीर के व्यवहार में बदलाव आया है। रनबीर कपूर फ़िलहाल फिल्म 'बेशरम' की शूटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद वे 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग शुरू करेंगे।
 
अभय सवारेंगे अपनी गर्लफ्रेंड का करियर
अभय देओल की गर्लफ्रेंड प्रीती देसाई ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'शोर इन द सिटी' के साथ की थी। यह फिल्म उनके करियर में कुछ भी शोर न मच सकी थी उल्टा उनका बॉलीवुड करियर शुरू होने से पहले ही खत्म सा हो गया। अब प्रीति के करियर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रीती के प्रेमी अभय देओल ने उठायी है। अभय प्रीती के करियर को इंडस्ट्री में एक नयी शुरुआत देने के लिए जुट गए हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन वाली एक हॉरर फिल्म में प्रीति को भी साइन किया गया है। इस फिल्म में प्रीती की लीड भूमिका नहीं है लेकिन फिल्म में उनका किरदार अहम है। इस फिल्म में अभय मुख्य किरदार में हैं। सूत्रों की माने तो प्रीती की सिफारिश अभय ने ही की थी। इस फिल्म के बाद अभय की वजह से प्रीती जल्द ही एक और फिल्म से जुड़ने वाली हैं खास बात यह है की इस फिल्म में उनकी लीड भूमिका होगी। भगवान करे ऐसा ब्वॉयफ्रेंड सभी का हो।

आजकल सिर्फ सलाद खा रहे हैं सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद अपने मजबूत कद-काठी के लिए जाने जाते हैं। अपनी पिछली कई फिल्मों में वह एक्शन दृश्य कर चुके हैं। सोनू सूद को इन दिनों सिर्फ सलाद पर निर्भर रहना पड़ रहा है जिससे वह काफी दुखी हैं। सोनू ट्विटर पर लिखा है कि 'खुले बदन में एक्शन दृश्य को फिल्माना काफी थका देने वाला होता है। मैंने पिछले बार 11 दिन पहले दाल-रोटी खाई थी। मैं सलाद के सहारे जी रहा हूं। आखिरकार आज आखिरी दिन है।' 39 वर्षीय सोनू ने 'शहीद-ए-आजम भगत सिंह' फिल्म से 2002 में बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उन्हें 2004 में आई मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' में अभिषेक बच्चन के बड़े भाई के किरदार को निभाने का मौका मिला। सोनू सूद ने 'जोधा अकबर' और 'दबंग' जैसी फिल्मों में भी प्रभावी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed