{"_id":"2f15f0a4d19a701e30629c9073f09a90","slug":"malaika-khan-will-do-item-nomber-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की भाभी, शाहरुख संग?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की भाभी, शाहरुख संग?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान के लिए चिंता वाली बात है। उनकी भाभी मलाईका अरोड़ा उनके दुश्मन शाहरुख के साथ दिखने जा रही हैं।
Trending Videos
सलमान खान के जेहन में अब चिंताओं के बादल छा जाएंगे। क्योंकि खबर ही कुछ ऐसी है। उनका एक करीबी रिश्ता उनके सबसे बड़े दुश्मन संग ताल जो मिलाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनकी भाभी मलाइका अरोड़ा खान फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में एक आइटम नंबर करने जा रही हैं। ये बड़ी बात नहीं है बड़ी बात ये है कि वह शाहरुख खान संग ये आइटम सांग करेंगी।
सब जानते हैं शाहरुख अब सलमान के सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं ऐसे में अपनी भाभी को वह उनके साथ फिल्म में कैसे बर्दाश्त कर पाएंगे।
वैसे 'दिल से' फिल्म में शाहरुख संग "छइयां छइयां" डांस के बाद मलाइका ने एक नई उड़ान भरी थी। तब से लेकर अब तक उनकी शाहरुख से दोस्ती भी किसी से नहीं छिपी।
लेकिन अब जब सलमान ने शाहरुख से लड़ाई मोल ली है उनका शाहरुख से दोस्ती निभाना सलमान को अखर सकता है।