{"_id":"5bf11290bdec2269a4150a2e","slug":"anees-bazmee-hope-for-next-film-pagalpanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीस बज्मी को पागलपंती से उम्मीद, लंदन से शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनीस बज्मी को पागलपंती से उम्मीद, लंदन से शुरू होगी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
anees bazmee
- फोटो : self
विज्ञापन
फिल्मकार अनीस बज्मी का कहना है कि उनकी फिल्म पागलपंती की कास्टिंग नई है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके सितारों की केमिस्ट्री कमाल करेगी। पागलपंती की शूटिंग के लिए लोकेशंस देखने के लिए बज्मी लंदन रवाना होने की तैयारी में हैं।
Trending Videos
अनीस बज्मी ने मीडिया को बताया कि, ‘जॉन ने बार-बार साबित किया है कि वह एक भरोसेमंद स्टार हैं। इलियाना ने अपनी पिछली फिल्मों में भी बहुत दिलचस्प काम किया है। मैंने अपनी पिछली फिल्मों में दोनों के साथ अलग-अलग काम किया है। लेकिन पागलपंती के लिए दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने नई जोड़ी को बिल्कुल नूतन, असाधारण और आकर्षक करार दिया। पागलपंती की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होगी। लेकिन इतना तय है कि शूटिंग लंदन में होगी।