सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar beats Khans in tax returns

तीनों खानों पर फिर भारी पड़े अक्षय कुमार

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Mar 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar beats Khans in tax returns
विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी उर्फ अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से टैक्स चुकाने के मामले में फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सितारों पर भारी पड़ रहे हैं। इस साल भी उन्होंने इंडस्ट्री के तीनों खान से ज्यादा टैक्स चुकाया है।

Trending Videos


इनकम टैक्स चुकाने के मामले में अक्षय कुमार लगातार छठे वर्ष भी सभी फिल्मी स्टारों से आगे निकल गए हैं। अक्षय कुमार ने इस वित्तीय वर्ष में 18 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में जमा किए। उनसे ठीक पीछे सलमान खान हैं। उन्होंने 11 करोड़ रूपए चुकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हाउसफुल', 'राउडी राठौड़', 'ओएमजी' व 'स्पेशल 26' जैसी लगातार चार हिट फिल्में देने वाले इस खिलाड़ी ने सभी खान स्टारों  को पीछे छोड़ दिया। दबंग सलमान खान ने 11 करोड़ रुपये जबकि शाहरुख खान ने 10.5 करोड़ रुपये इनकम टैक्स दिए।

मिस्टर परफेक्ट आमिर खान इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 8 करोड़ रुपये जमा किए। अभिनेत्रियों में कैटरीना कैफ ने सबसे अधिक 4.5 करोड़ रुपये इनकम टैक्स दिए। करीना कपूर ने 4 करोड़ व प्रियंका चोपड़ा ने 2 करोड़ का टैक्स चुकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed