सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Result 2019: 10th 12th class result date announced

MP Board: तनावग्रस्त बच्चे ले रहे हैं हेल्पलाइन नंबर की मदद, परिणाम का समय बताकर बोर्ड ने दी राहत

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 14 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
MP Board Result 2019: 10th 12th class result date announced
विज्ञापन

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 मई को जारी करने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में राज्य के विभिन्न केंद्रों के लिए लगभग 21 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। 

Trending Videos


छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन चेक करने के साथ-साथ एसएमएस द्वारा भी देख सकते हैं।

  • एमपीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए छात्र को 56263 पर एक एसएमएस MPBSE10ROLLNUMBER करना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • MPBSE कक्षा 12वीं के छात्र, विज्ञान, कला, वाणिज्य परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए 56263 पर एसएमएस भेज सकते हैं- MP12ROLLNUMBER।

2018 में, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षाओं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 66.54 प्रतिशत रहा, जबकि 2017 में, यह 49.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था। पिछले साल कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए, पास प्रतिशत 68 फीसदी रहा। चूंकि पिछले साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई थी, इसलिए इस साल इसके बढ़ने की उम्मीद है।

परीक्षा के परिणाम के कारण बच्चे काफी स्ट्रेस में आ गए हैं। चूंकि उन्हें अभी तक तारिखों को लेकर कोई सूचना नहीं मिली थी इसलिए उन्होंने हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने शुरू कर दिए। सूत्रों से पता चला कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्प लाइन पर हर दिन तकरीबन 350 कॉल्स आ रही हैं। ज्यादातर बच्चों के ये सवाल हैं कि रिजल्ट कब आ रहा है? बेस्ट फाइव योजना क्या है? प्रोजेक्ट के नंबर जुड़ेेंगे या नहीं? ग्रेस मिलेगा या नहीं? अधिभार की राशि कैसे मिलेगी? कहने के लिए ये आम प्रश्न है पर बच्चे इन सवालों की वजह से तनावग्रस्त हो रहे हैं।

अजय गंगवार, सचिव, माशिमं ने बच्चों को परिणाम के दिन की और समय जानकारी देते हुए कहा है कि कम नंबर आने का मतलब यह नहीं कि आप में काबिलियत नहीं है। रिजल्ट तो सिर्फ उस विषय की जानकारी और जवाबों के आधार पर बनता है, इससे अधिक वह कुछ नहीं है।

MP Board 2019: ऐसे करें डाउनलोड-
  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद "HSSC HSSC (Class 12th) Examination 2018 Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed