सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank Live Session Ends with thanks to PM Modi and SC

शिक्षा मंत्री का संवाद : डॉ. निशंक ने सुप्रीम कोर्ट का माना आभार, प्रधानमंत्री को भी दिया धन्यवाद

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

निशंक ने वीडियो संबोधन में कहा, मैं सीबीएसई के मूल्यांकन मानदंडों को स्वीकार्यता प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं। शिक्षा मंत्री ने कहा, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन एक वस्तुनिष्ठ योजना के आधार पर किया जाएगा और इससे छात्रों को लाभ होगा। जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank Live Session Ends with thanks to PM Modi and SC
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शुक्रवार, 25 जून, 2021 को अपने लाइव संबोधन के दौरान छात्रों के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही मूल्यांकन प्रणाली को स्वीकृति देने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। निशंक ने वीडियो संबोधन में कहा, मैं सीबीएसई के मूल्यांकन मानदंडों को स्वीकार्यता प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं। 

Trending Videos


गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री हाल ही में कोविड-19 के संक्रमण से उबरे थे, लेकिन इसके बाद उन्हें पोस्ट कोविड तकलीफों के कारण दोबारा एम्स में कई दिन भर्ती रहना पड़ा। खराब स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और बोर्ड परीक्षाओं पर हुए फैसलों के बारे में अपनी राय साझा की। साथ ही छात्रों को उनकी चिंताओं के निवारण के लिए आश्वस्त किया। उल्लेखनीय है कि डॉ निशंक के एम्स में भर्ती रहने के दौरान प्रधानमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं पर फैसले से जुड़ी अहम बैठक की अध्यक्षता की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन एक वस्तुनिष्ठ योजना के आधार पर किया जाएगा और इससे छात्रों को लाभ होगा। जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्यारे बच्चों, अगर आपको लगता है कि मूल्यांकन प्रणाली आपकी क्षमताओं के साथ न्याय नहीं करती है, तो निश्चिंत रहें, हमने आपकी चिंताओं का समझ लिया है। सीबीएसई अगस्त में आपके लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। आपका स्वास्थ्य, भविष्य हमारी प्रमुख चिंताएं हैं। 
विज्ञापन


कई छात्रों ने सवाल भी भेजे

गौरतलब है कि लाइव सेशन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक की ओर से सिर्फ संबोधित किया जाना था। लेकिन लाइव सेशन के दौरान कई विद्यार्थियों ने उन्हें अपने सवाल भेज दिए थे। 

छात्रों की शिक्षा मंत्री से मांग : विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द की जाए
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल के संबोधन के दौरान कई छात्र उनके ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं में विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द करने की मांग की। छात्रों ने कहा, महोदय, कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर सभी विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द की जानी चाहिए। 

सीबीएसई ने स्कूलों से परिणाम की तैयारी करने को कहा

इससे पहले, सीबीएसई ने पहले ही स्कूलों से परिणाम तैयार करने के लिए गणना प्रक्रिया शुरू करने को निर्देशित कर चुका है। बोर्ड ने प्रत्येक स्कूल से प्रिंसिपल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय परिणाम समिति गठित करने को कहा है। समिति आईटी टीमों की मदद से परिणाम तैयार करेगी और अपलोड करेगी। अंक अपलोड करने के लिए एक पोर्टल आज सक्रिय हो जाएगा। परिणाम 31 जुलाई तक जारी होंगे। जो लोग लिखित परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इस संबंध में सुविधा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.nic.in पर ऑनलाइन दी जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संबोधन यहां देखा जा सकता है- 
 

Addressing all the students and other stakeholders regarding board exams. @EduMinOfIndia @cbseindia29 @PIB_India @MIB_India @DDNewslive @transformIndia @mygovindia https://t.co/phBgdeLFei

— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 25, 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed