KTET 2017: परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
केरल परीक्षा भवन ने केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (KTET) 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अगस्त 2017 में आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bpekerala.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम संबंधित अपडेट keralapareekshabhavan.in इस लिंक पर भी देख सकते हैं।
पढ़ें- DHSE Kerala Exam 2017 : इम्प्रूवमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
KTET के लिए आधिकारिक सूचना जुलाई में जारी की गई थी और परीक्षा 12 अगस्त और 19 अगस्त को हुई थी। एडमिट कार्ड 1 अगस्त को जारी किए गए थे। KTET परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को KTET के लिए योग्य माना जाएगा।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in पर जाएं
- KTET 2017 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- नाम, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- विवरण जमा करें
- परिणाम प्राप्त करें