बिहार बोर्ड ने एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई, जानें पूरी जानकारी
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने 38 इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों के B.Tech और BE पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तिथि को बढ़ा दिया है। बता दें कि काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि पहले 15 जुलाई थी लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2019 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (यूजीईएसी) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार UGEAC 2019: संशोधित अनुसूची-
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि: 24 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 25 जुलाई, 2019
- एडिटिंग इन ऑनलाइन एप्लीकेशन: 26 जुलाई और 27 जुलाई 2019
- मेरिट सूची की प्रकाशित: 29 जुलाई, 2019
इन चीजों को रखें संभालकर-
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो (100KB से कम)
- हस्ताक्षर की स्कैन या सॉफ्ट कॉपी (100KB से कम)
- आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- यदि उपलब्ध हो तो क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एटीएम-कम-डेबिट कार्ड
बता दें कि राज्य में मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग चल रही है और बीसीईसीईबी ने पहले दौर की काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।